Breaking News

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने लंबे समय तक निवेश करने वाले निवेशकों के लिए 'लार्ज कैप क्वालिटी फंड' की शुरुआत की

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने लंबे समय तक निवेश करने वाले निवेशकों के लिए 'लार्ज कैप क्वालिटी फंड' की शुरुआत की

मुंबई| भारत में निजी क्षेत्र की जानी-मानी लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनियों में से एकलाइफ़ इंश्योरेंस ने लार्ज कैप क्वालिटी फंड की शुरुआत की है। यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड हैजिसे उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो देश की बड़ी और भरोसेमंद कंपनियों में पैसा लगाकर अच्छी पूंजी जमा करना चाहते हैं। यह फंड 10 रुपये प्रति यूनिट के न्यू फंड ऑफर (NFO) की पर उपलब्ध होगाजिससे ग्राहकों को लॉन्च अवधि के दौरान आधार नेट एसेट वैल्यू (NAV) पर निवेश शुरू करने का अवसर मिलेगा।

इस फंड का उद्देश्य ग्राहकों को उन बड़ी और आर्थिक रूप से मजबूत कंपनियों के समूह में निवेश करने का अवसर प्रदान करना हैजिन्होंने समय के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। यह फंड उन कंपनियों में पैसा लगाता है जिनकी नींव मजबूत है और जिनमें आर्थिक काम-काज बहुत व्यवस्थित है। इससे ग्राहकों को अपने भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने के साथ-साथ अच्छी पूंजी बनाने का मौका मिलने वालाहै।

ग्राहक इस फंड के ज़रिए अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों के अलग-अलग तरह के समूह में आसानी से निवेश कर सकते हैं। इससे किसी एक कंपनी या इंडस्ट्री पर निर्भर रहने का जोखिम कम हो जाता है और निवेशकों को लंबे समय में भारत की आर्थिक तरक्की का फायदा मिलता है। यह फंड निवेश के लिए बहुत सरल तरीका अपनाता हैजिसमें यह BSE लार्ज कैप 100 क्वालिटी 30 इंडेक्स को ट्रैक करता है। इसमें केवल वे कंपनियां चुनी जाती हैं जो इक्विटी पर शानदार रिटर्नसाफ-सुथरे बैलेंस शीट और मजबूत आर्थिक स्थिति के मामले में हर कसौटी पर खरी उतरती हैं। यह फंड केवल उन कंपनियों को चुनता है जो स्थिर और भरोसेमंद हैंक्योंकि  इसका उद्देश्य लंबे समय में आपके पोर्टफोलियो को और उसे ज़्यादा मज़बूत बनाना है। निवेश का ज़्यादातर हिस्सा इन कंपनियों के शेयरों में लगाया जाएगाजबकि कुछ हिस्सा कैश या कम समय वाली योजनाओंमें रखा जाएगा ताकि ज़रूरत पड़ने पर पैसा निकाला जा सके।

लॉन्च के बारे में अपनी राय जाहिर करते हुएश्री जूड गोम्सएमडी एवं सीईओने कहाभारत में लंबे समय तक प्रगति की बहुत संभावनाएँ हैंऔर आज के निवेशक इस विकास का हिस्सा बनने के लिए सुरक्षित और अनुशासित तरीके तलाश रहे हैं। एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस मेंहम ग्राहकों को निवेश के सरल और पारदर्शी विकल्पों के जरिए वित्तीय सुरक्षा देने के अपने इरादे पर अटल हैंताकि वे लंबे समय के अपने सपनों को पूरा कर सकें।

यह लार्ज कैप क्वालिटी फंड अच्छी कंपनियों को चुननेनिवेश में विविधता लाने और इंडेक्स पर अनुशासित तरीके से नज़र रखने पर विशेष ध्यान देता है। इस तरह यह फंड ग्राहकों को अपने लंबे समय के आर्थिक लक्ष्यों को पाने के लिए आगे बढ़ते हुए भारत के कुछ बुनियादी तौर पर मजबूत व्यवसायों में निवेश करने का बेहद आसान तरीका उपलब्ध कराता है।


Most Popular News of this Week

शॉकिंग! मुंबई के गोरेगांव NESCO...

मुंबई | गोरेगांव NESCO कॉम्प्लेक्स में एक शॉकिंग घटना हुई है, जहाँ एक लाइव...

आवारा कुत्तों की नसबंदी पर BMC...

Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने मुंबई में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के...

नेस्को सेंटर में हुई कथित...

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित...

मुंबईतील उष्णतेच्या...

मुंबई|पावसाळा जवळ येत असताना, बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने (BMC) संपूर्ण...

दिवा खाडी किनारी मॅंग्रोव्ह...

ठाणे जिल्ह्यातील दिवा प्रभाग समिती समोरील शील–दिवा रोड लगत खाडी...

सौर ऊर्जा से किसानों को दिन...

मुंबई: महाराष्ट्र में किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के...