Breaking News

इलाज के लिए मुंबई आए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां की गोद से उठाई गई 6 माह की बच्ची

इलाज के लिए मुंबई आए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां की गोद से उठाई गई 6 माह की बच्ची

मुंबई ।

मुंबई महानगर क्षेत्र के कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां फुटपाथ पर अपनी छह माह की बच्ची के साथ सो रही एक मां की गोद से अज्ञात महिला ने मासूम का अपहरण कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, कल्याण जीआरपी (Government Railway Police) ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को ठाणे से हिरासत में लेकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से नागपुर का रहने वाला है और इलाज के सिलसिले में मुंबई आया था। देर रात परिवार कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर सो रहा था। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और मां की गोद में सो रही छह माह की बच्ची को चुपचाप उठाकर फरार हो गई।

सुबह जब मां की नींद खुली तो उसकी गोद खाली थी। बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत कल्याण जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और स्टेशन परिसर सहित आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को फुटेज में एक संदिग्ध महिला बच्ची को गोद में लेकर जाते हुए दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे ठाणे से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसकी अपनी कोई संतान नहीं है। इसी कारण उसने बच्ची का अपहरण किया। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का किसी संगठित गिरोह से कोई संबंध तो नहीं है।

जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान छोटे बच्चों पर विशेष नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



Most Popular News of this Week

शिलफाटा की पैरामाउंट सोसायटी...

डायघर थाने में सामूहिक शिकायत धोखाधड़ी, झूठे वादे, मानसिक उत्पीड़न और...

कामोठे में रयत शिक्षण संस्था...

पनवेल। बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था और उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में...

अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम:...

नवी मुंबई के ऐरोली में सनसनीखेज वारदात का खुलासा, कॉल डिटेल और पूछताछ में...

नवी मुंबई में गुटखा तस्करी पर...

नवी मुंबई: नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने प्रतिबंधित गुटखा...

नवी मुंबई से दुनिया की सीधी...

अबू धाबी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान...

तुर्भे डिपो में NMMT की...

बार-बार इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने की घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर...