Breaking News

नगरसेवक साहिल चौगुले सहित दो के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

नगरसेवक साहिल चौगुले सहित दो के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

 ऐरोली में महिला ने लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

नवी मुंबई। ऐरोली की एक महिला ने नगरसेवक साहिल चौगुले सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, जून 2024 में साहिल चौगुले से परिचय होने के बाद जुलाई 2024 में महिला को अपने घर बुलाया और कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया और आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींचीं।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने, पति को दिखाने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया। महिला का कहना है कि जुलाई 2024 से 5 अक्टूबर 2025 तक उसके साथ कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए गए।

शिकायत में उसका दोस्त अमित मौर्य का भी नाम शामिल किया गया है। आरोप है कि उसने होटल में अपने नाम से कमरा बुक कर मुख्य आरोपी की कथित रूप से मदद की।पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण सावंत के मार्गदर्शन में एपीआई अलका पाटिल मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है।


Most Popular News of this Week

शिलफाटा की पैरामाउंट सोसायटी...

डायघर थाने में सामूहिक शिकायत धोखाधड़ी, झूठे वादे, मानसिक उत्पीड़न और...

कामोठे में रयत शिक्षण संस्था...

पनवेल। बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था और उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में...

नवी मुंबई से दुनिया की सीधी...

अबू धाबी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान...

तुर्भे डिपो में NMMT की...

बार-बार इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने की घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर...

अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम:...

नवी मुंबई के ऐरोली में सनसनीखेज वारदात का खुलासा, कॉल डिटेल और पूछताछ में...

नवी मुंबई में गुटखा तस्करी पर...

नवी मुंबई: नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने प्रतिबंधित गुटखा...