Breaking News

बांद्रा के बाद अब आरे कॉलोनी में बुलडोजर एक्शन: अवैध दरगाह पर होगी कार्रवाई , इलाके में कड़ी सुरक्षा

बांद्रा के बाद अब आरे कॉलोनी में बुलडोजर एक्शन: अवैध दरगाह पर होगी कार्रवाई , इलाके में कड़ी सुरक्षा

मुंबई : आरे कॉलोनी में आज कथित अवैध दरगाह के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। गोरेगांव स्थित इस इलाके में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

बताया जा रहा है कि “हजरत सैयद बरकत अली शाह पीर बाबा” के नाम से मौजूद यह दरगाह सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित होने के आरोपों के घेरे में है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धार्मिक स्थल कई दशकों पुराना है और पूरी तरह वैध है।

इस मुद्दे ने तब और तूल पकड़ा जब बीजेपी नेता किरिट सोमैया ने हाल ही में इस स्थान का दौरा कर अवैध निर्माण का आरोप लगाया था और कार्रवाई की मांग की थी।

प्रशासन पहले ही बांद्रा के गरीब नगर इलाके में अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर चुका है, जहां तोड़फोड़ के दौरान पथराव की घटना भी सामने आई थी। उसी को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद हैं और कार्रवाई जारी है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।



Most Popular News of this Week

पिंपरी-चिंचवड में कथित वसूली...

 स्पा सेंटर संचालक से ₹50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप, ₹10 हजार लेते...

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...