Breaking News

अम्बेनाली घाट में भीषण हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरी SUV; 8 लोगों की मौत

अम्बेनाली घाट में भीषण हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरी SUV; 8 लोगों की मौत

Ambenali Ghat में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में Satara जिले के आठ लोगों की मौत हो गई। पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों की SUV पोलादपुर-महाबलेश्वर रोड पर अनियंत्रित होकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि सभी युवक Harnai Beach से घूमकर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही Poladpur Police, स्थानीय ग्रामीण, महाबलेश्वर और महाड के ट्रेकर्स समेत रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। खाई में गिरे वाहन से शवों को निकालने का अभियान देर रात तक जारी रहा।

मृतकों की पहचान महेश अनिल पवार (25), आदित्य अशोक सालुंखे (21), रितेश राजेंद्र लोखंडे (25), सुहास जितेंद्र लोखंडे (20), अंश समीर चव्हाण (18), उत्कर्ष आनंदा शिंगटे (21), निखिल अभिमन्यु शिंगटे (25) और SUV चालक संदीप काटकर (35) के रूप में हुई है। सभी मृतक Satara जिले के निवासी थे।

प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि घाट के खतरनाक मोड़ पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद SUV सीधे गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Most Popular News of this Week

रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल के...

नवी मुंबई : रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल ( Reliance Foundation School ) कोपरखैरने के खिलाफ पीटीए(PTA )...

सनकी आशिक बना हैवान

34 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटककर मासूम की हत्याफिरोजाबाद पुलिस ने एनकाउंटर...

RCB ने जीती ट्रॉफी, लेकिन IPL का...

मुंबई।आईपीएल 2026 का खिताब भले ही Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने अपने नाम कर लिया हो, लेकिन...

वाशी बाजार के आधुनिकीकरण की...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के वाशी स्थित प्रमुख बाजार क्षेत्र में सड़क के बीच लगी...

मौत के बाद भी नहीं थमी ‘वसूली’?...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के पनवेल स्थित राज्य सरकार के उप जिला अस्पताल से एक...

अमेरिका में गुजरात की महिला...

अमेरिका।अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने...