Breaking News

PM मोदी की एक अपील और शेयर बाजार में हड़कंप, टायटन निवेशकों के उड़े होश

PM मोदी की एक अपील और शेयर बाजार में हड़कंप, टायटन निवेशकों के उड़े होश

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील का असर अब शेयर बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। सोना खरीदने से बचने की सलाह के बाद सोमवार को ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सबसे बड़ा झटका टाटा ग्रुप की टायटन कंपनी को लगा, जिसके शेयर एक ही दिन में 7 फीसदी तक टूट गए। इस गिरावट से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की संपत्ति में करीब 1700 करोड़ रुपये की कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मार्च 2026 तिमाही के आंकड़ों के अनुसार रेखा झुनझुनवाला के पास टायटन कंपनी में 5 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है। बाजार खुलते ही निवेशकों ने ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली शुरू कर दी, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि यदि लोग सोना खरीदना कम करेंगे तो कंपनियों की बिक्री और मुनाफे पर असर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय बाजार में सोने की मांग केवल निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि शादी और त्योहारों से भी गहराई से जुड़ी हुई है। ऐसे में लंबे समय तक मांग में बड़ी गिरावट की संभावना कम मानी जा रही है। हालांकि पीएम मोदी के बयान ने फिलहाल निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की यह अपील देश के विदेशी मुद्रा भंडार और बढ़ते आयात खर्च को ध्यान में रखकर की गई है। भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना और कच्चा तेल आयात करने वाले देशों में शामिल है। ऐसे में सरकार आयात पर निर्भरता कम करने का संदेश देना चाहती है।


Most Popular News of this Week

शिलफाटा की पैरामाउंट सोसायटी...

डायघर थाने में सामूहिक शिकायत धोखाधड़ी, झूठे वादे, मानसिक उत्पीड़न और...

कामोठे में रयत शिक्षण संस्था...

पनवेल। बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था और उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में...

नवी मुंबई से दुनिया की सीधी...

अबू धाबी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान...

तुर्भे डिपो में NMMT की...

बार-बार इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने की घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर...

अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम:...

नवी मुंबई के ऐरोली में सनसनीखेज वारदात का खुलासा, कॉल डिटेल और पूछताछ में...

नवी मुंबई में गुटखा तस्करी पर...

नवी मुंबई: नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने प्रतिबंधित गुटखा...