Breaking News

मिर्जापुर में ‘अपहरण ड्रामा’ का खुलासा : महिला यूट्यूबर ने पति और परिवार संग रची साजिश, पुलिस को फंसाने की थी तैयारी

मिर्जापुर में ‘अपहरण ड्रामा’ का खुलासा : महिला यूट्यूबर ने पति और परिवार संग रची साजिश, पुलिस को फंसाने की थी तैयारी

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में महिला पत्रकार और यूट्यूबर के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित साजिश बताया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला यूट्यूबर सरिता पटेल ने अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की कहानी रची थी। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 6 मई को राजगढ़ थाना क्षेत्र के गरेरी करौंदा इलाके में सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला हाथ-पैर और मुंह बंधी हालत में मिली थी। उसके शरीर पर पेट्रोल डाला गया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। बारात से लौट रहे कुछ लोगों ने महिला को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद महिला ने खुद को पत्रकार बताते हुए अपहरण और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया था। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद पुलिस को कहानी पर शक हुआ।

पूछताछ के दौरान कई विरोधाभास सामने आए, जिसके बाद सख्ती से की गई जांच में पूरा मामला फर्जी निकला। पुलिस के मुताबिक, सरिता पटेल चुनार पुलिस की कुछ कार्रवाइयों से नाराज थी और वह पुलिस पर दबाव बनाकर अपनी मांगें मनवाना चाहती थी। जब उसकी बात नहीं मानी गई तो उसने कथित रूप से पुलिसकर्मियों को फंसाने, उनकी छवि खराब करने और अवैध वसूली की योजना बनाई।

जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरी साजिश में महिला का पति, भाई, बहन और भाभी भी शामिल थे। सभी ने मिलकर अपहरण का नाटक तैयार किया ताकि पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा सकें और मामला मीडिया में उछल सके।

पुलिस ने सरिता पटेल समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने, झूठी साजिश रचने, सरकारी तंत्र की छवि धूमिल करने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।



Most Popular News of this Week

शिलफाटा की पैरामाउंट सोसायटी...

डायघर थाने में सामूहिक शिकायत धोखाधड़ी, झूठे वादे, मानसिक उत्पीड़न और...

कामोठे में रयत शिक्षण संस्था...

पनवेल। बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था और उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में...

नवी मुंबई से दुनिया की सीधी...

अबू धाबी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान...

तुर्भे डिपो में NMMT की...

बार-बार इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने की घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर...

अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम:...

नवी मुंबई के ऐरोली में सनसनीखेज वारदात का खुलासा, कॉल डिटेल और पूछताछ में...

नवी मुंबई में गुटखा तस्करी पर...

नवी मुंबई: नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने प्रतिबंधित गुटखा...