Breaking News

अब रात की लोकल में नहीं चलेगी ‘नो टिकट गैंग’!, चर्चगेट से विरार तक रेलवे का मेगा नाइट ऑपरेशन, एसी लोकल में फुकट सफर करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

अब रात की लोकल में नहीं चलेगी ‘नो टिकट गैंग’!, चर्चगेट से विरार तक रेलवे का मेगा नाइट ऑपरेशन, एसी लोकल में फुकट सफर करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

मुंबई।

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में अब रात के समय बिना टिकट सफर करना आसान नहीं होगा। पश्चिम रेलवे ने देर रात ट्रेनों में बढ़ती टिकट चोरी और एसी लोकल में फुकट यात्रा करने वालों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। रेलवे प्रशासन ने चर्चगेट से विरार तक चलने वाली लोकल ट्रेनों में पूरी रात विशेष “बैटमैन” टीम तैनात करने का फैसला लिया है, जो आखिरी ट्रेन तक टिकट जांच अभियान चलाएगी।

रेलवे के इस नए फैसले के बाद रात में बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया है। अब तक कई यात्री यह मानकर चलते थे कि रात 9 बजे के बाद टिकट जांच कम हो जाती है और वे आसानी से बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं। लेकिन अब पश्चिम रेलवे ने इस ‘फुकट एक्सप्रेस’ पर पूरी तरह ब्रेक लगाने की तैयारी कर ली है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, “BATMAN” यानी Be Aware TTE Manning At Night नाम से बनाई गई विशेष टीमों को देर रात से लेकर सुबह पहली लोकल ट्रेन तक सक्रिय रखा जाएगा। ये टीमें ट्रेनों के डिब्बों, प्लेटफॉर्म और प्रमुख स्टेशनों पर लगातार जांच करेंगी। खासतौर पर एसी लोकल ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जाएगी, क्योंकि हाल के दिनों में इनमें बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

पश्चिम रेलवे द्वारा अप्रैल महीने में चलाए गए विशेष अभियान में 3 लाख 60 हजार से अधिक बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई की गई थी। रेलवे को इस अभियान से करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पकड़े गए यात्रियों ने यह साफ कर दिया कि रात के समय टिकट चोरी बड़े स्तर पर हो रही है।

मुंबई की लोकल ट्रेनों में रोजाना करीब 30 लाख यात्री सफर करते हैं। पश्चिम रेलवे पर प्रतिदिन 1400 से ज्यादा लोकल सेवाएं संचालित होती हैं। दिन के समय भीषण भीड़ के कारण टिकट जांच कर्मचारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रात के समय अलग से समर्पित जांच पथक बनाकर रेलवे ने बड़ी रणनीतिक कार्रवाई शुरू की है।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण लोकल ट्रेनों में भीड़ अधिक हो रही है। इसी दौरान कई यात्री टिकट न लेकर सफर करने की कोशिश करते हैं। एसी लोकल में भी बड़ी संख्या में यात्री सामान्य टिकट या बिना टिकट यात्रा करते पाए गए हैं, जिससे रेलवे को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

रेलवे प्रशासन ने टिकट जांच कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे देर रात चलने वाली ट्रेनों में अचानक जांच करें और संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखें। जरूरत पड़ने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मदद भी ली जाएगी। स्टेशन परिसरों और प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा कि रेलवे यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। रेलवे का कहना है कि अब रात के अंधेरे में टिकट जांच से बच निकलना लगभग नामुमकिन होगा, क्योंकि ‘बैटमैन’ टीम पूरी रात लोकल ट्रेनों में गश्त करती नजर आएगी।


Most Popular News of this Week

BEST के सेवानिवृत्त कर्मचारियों...

नवी मुंबई: BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) के सेवानिवृत्त...

खारघर की ट्यूलिप सोसायटी में...

नवी मुंबई। खारघर सेक्टर-34B स्थित ट्यूलिप को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में...

कल्याण पूर्व के आत्मानगर में...

कल्याण।कल्याण पूर्व के आत्मानगर इलाके में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग की...

शादी का सपना दिखाकर महिलाओं...

मीरा रोड। शादी का सपना दिखाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने और करोड़ों...

ओरियन मॉल के सामने दर्दनाक...

न्यू पनवेल।नवी पनवेल के ओरियन मॉल के सामने गुरुवार (12 जून) की रात एक बेहद दुखद...

पान मसाला विज्ञापन विवाद में...

मुंबई।देशभर में गुटखा और पान मसाला उत्पादों के विज्ञापनों को लेकर लंबे समय...