Breaking News

प्रेम के चक्कर में अंधविश्वास: जलती चिता से खोपड़ी निकालने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रेम के चक्कर में अंधविश्वास: जलती चिता से खोपड़ी निकालने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। हापुड़ जिले में एक सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन युवकों ने कथित तौर पर जलती चिता से मानव खोपड़ी निकालकर ले जाने की घटना को अंजाम दिया। यह घटना करीब तीन दिन पहले की बताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार, इस मामले में स्वयंभू तांत्रिक अवधेश शर्मा सहित अमन और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि अमन एक युवती को एकतरफा चाहता था। अपने इस एकतरफा प्रेम को हासिल करने के लिए उसने अपने दोस्त की मदद ली, जिसने उसे एक तांत्रिक के संपर्क में लाया।


आरोप है कि तांत्रिक ने कथित तौर पर “सम्मोहन” के जरिए युवती और उसके परिवार को वश में करने के लिए ताजी मानव खोपड़ी का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। इसी के चलते तीनों आरोपी श्मशान घाट पहुंचे और जलती चिता से खोपड़ी निकालकर फरार हो गए।


हालांकि, पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बताया कि इस तरह के अंधविश्वास और अवैज्ञानिक तरीकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऐसे भ्रम और अंधविश्वास से दूर रहें।यह घटना समाज में फैल रहे अंधविश्वास और गलत धारणाओं को उजागर करती है। प्रेम या किसी भी व्यक्तिगत समस्या का समाधान इस प्रकार के गैरकानूनी और अमानवीय कृत्यों में नहीं है, बल्कि सही मार्गदर्शन और समझदारी में है।


Most Popular News of this Week

रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल के...

नवी मुंबई : रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल ( Reliance Foundation School ) कोपरखैरने के खिलाफ पीटीए(PTA )...

सनकी आशिक बना हैवान

34 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटककर मासूम की हत्याफिरोजाबाद पुलिस ने एनकाउंटर...

RCB ने जीती ट्रॉफी, लेकिन IPL का...

मुंबई।आईपीएल 2026 का खिताब भले ही Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने अपने नाम कर लिया हो, लेकिन...

मौत के बाद भी नहीं थमी ‘वसूली’?...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के पनवेल स्थित राज्य सरकार के उप जिला अस्पताल से एक...

वाशी बाजार के आधुनिकीकरण की...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के वाशी स्थित प्रमुख बाजार क्षेत्र में सड़क के बीच लगी...

अमेरिका में गुजरात की महिला...

अमेरिका।अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने...