भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन का तीखा प्रहार
मुंबई | संजय राउत और उबाठा गुट लगातार नपुंसक की भूमिका में व्यवहार कर रहे हैं। राउत स्वयं भी नपुंसकता का परिचय दे रहे हैं और उन्हें यह याद नहीं रहा कि शांति का अधिकार नपुंसकों को नहीं, बल्कि सामर्थ्यवान और वीर लोगों को होता है। यह तीखा प्रहार भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने मंगलवार को किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भारत और महाराष्ट्र का सर्वसमावेशी विकास हो रहा है। इसी कारण विधानसभा, महापालिका, जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में मतदाताओं के आशीर्वाद से यह सिद्ध हो चुका है कि कौन मजबूत है और कौन नपुंसक।
बन ने आगे कहा कि संजय राउत को अजित पवार के विमान दुर्घटना मामलेमें केवल प्रसिद्धि पाने के लिए झूठे आरोप लगाना तुरंत बंद करना चाहिए। यदि उनके पास कोई ठोस सबूत हैं तो वे संबंधित जांच एजेंसियों को सौंपें। छोटी-मोटी पत्रकार परिषदों के माध्यम से निराधार आरोप लगाना तुरंत बंद करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अजित पवार के विमान दुर्घटना मामले की जांच युद्धस्तर पर सीआईडी द्वारा की जा रही है। वीएसआर कंपनी हो या उस कंपनी का मालिक, जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए सुनेत्रा पवार सक्षम हैं और वे अपने विवेक से निर्णय लेंगी। उन्हें किसी की सलाह की आवश्यकता नहीं है।
बन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में आज का नया भारत किसी से भी डरता नहीं है। लेकिन राहुल गांधी से संजय राउत, उद्धव ठाकरे और उबाठा गुट डरते हैं। इसी कारण उन्होंने वंदनीय बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और उनकी विचारधारा को छोड़कर कांग्रेस, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के चरणों में आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने यह भी तंज कसा कि राहुल गांधी के पीछे कभी जनता नहीं रही और उनके पास कभी ठोस प्रमाण नहीं होते; वे केवल “कॉमेडी शो” करने में व्यस्त रहते हैं।
मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे सुरक्षित देश
बन ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति के दौरान वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत और भारतीय दुनिया में सबसे अधिक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत उन लोगों को नहीं करनी चाहिए जो स्वयं कांग्रेस के ‘गुलाम’ हैं। गुलाम डरते हैं, जबकि योद्धा नहीं डरते। यह देश वीरों और योद्धाओं का है और मजबूत नेतृत्व वाले मोदी के भारत में यह बात स्पष्ट है, लेकिन लगता है कि राउत इसे भूल गए हैं।
